BHILWARA

करंट हादसे में युवक की मौत, प्रौढ़ गंभीर, जयपुर रैफर


भीलवाड़ा ।भीलवाड़ा पंडेर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। बालापुरा गांव के 35 वर्षीय हीरालाल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अखेपुरा गांव के 50 वर्षीय बाबूलाल मीणा गंभीर रूप से झुलस गए।

पंडेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सुबह खेत पर गए थे, जहां डीपी में खराबी थी। वे उसी फाल्ट को देख रहे थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए। हीरालाल की वहीं मौत हो गई। बाबूलाल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों गांवों के लोग बड़ी संख्या में मोर्चरी पर इकट्ठा हो गए। परिजन और ग्रामीण बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये उनके खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पंडेर और जहाजपुर पुलिस मोर्चरी पर तैनात है। फिलहाल मुआवजे को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!