BHILWARA

श्रीराम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सदारामजी का खेड़ा में निकली जलयात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल


बिजौलिया।नरेश धाकड़
उपखण्ड क्षेत्र के सदारामजी का खेड़ा ग्राम में भगवान श्रीराम-जानकी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। इसी को
लेकर आज गांव में परंपरागत एवं श्रद्धापूर्ण जलयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन की भव्य शुरुआत की।



सुबह जलयात्रा नीलकंठ महादेव, कांमा से विधिवत रूप से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकली जलयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।



आयोजन समिति ने बताया की 11 फरवरी को भगवान श्रीराम-जानकी एवं शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ का मुख्य आयोजन संपन्न होगा। इससे पूर्व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, कलश स्थापना, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी शामिल हैं।



समस्त धार्मिक अनुष्ठान आचार्य दुर्गेश भट्ट के सानिध्य में विधि-विधान से संपन्न कराए जा रहे हैं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button