BHILWARA

श्री जैन श्वेताम्बर संघ मे आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का हुआ शुभारंभ, स्थानक भवन में नित्य हो रही धर्म आराधनाएं


बिजौलिया। जैन  श्वेताम्बर समाज के आठ दिवसीय पर्युषण पर्व पर कस्बे के श्री वर्धमान जैन स्थानक भवन में इन दिनों जैन धर्मावलंबीयो के द्वारा नित्य धार्मिक क्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है।  शीतल स्वाध्याय संघ भीलवाड़ा से वरिष्ठ स्वाध्याय पदमा दरडा बेगू से मंजूबाई रातडिया और सूरत से हेमलता बाफना के द्वारा धर्म आराधनाएं करवाई जा रही है। जैन श्री संघ के अध्यक्ष वस्तुपाल नलवाया ने बताया कि जैन समाज के सबसे बड़े आराधना के पर्वधिराज पर्युषण पर नित्य धर्म आराधना में रायसी प्रातःकालीन प्रतिक्रमण, सुबह सामूहिक प्रार्थना, प्रवचन, दोपहर में चौपाई, सायंकाल में प्रतिक्रमण और धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। स्वाध्याय बहिनों के द्वारा पर्युषण के दूसरे दिन जीवन में ज्ञान के महत्व पर विस्तार से बताया गया। ज्ञान से ही मनुष्य के जीवन में मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। स्वाध्याय बहनों के द्वारा कल्पसूत्र का वांचन भी किया जा रहा है। साथ ही अन्तागढ़ सूत्र का वाचन बहुत ही मार्मिक तरीके से समझाया गया। धार्मिक आराधनाओं के साथ-साथ धर्मावलंबियों के द्वारा बेला, तेला, सहित आठ दिवसीय तपस्या का दौर भी जारी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button