BHILWARA

बिजोलिया पुलिस थाने में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में ली जानकारी


बिजोलिया । कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस की कार्य प्रणाली, कानून व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

थाने में कांस्टेबल संगीता ने बालिकाओं को पोक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, दहेज प्रथा, वाहन सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों, हवालात व्यवस्था तथा सुरक्षित ऐप के उपयोग सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। संगीता ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात या संवेदनशील स्थिति में पुलिस उनकी पहली मददगार होती है।

इस शैक्षणिक भ्रमण से बालिकाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोगात्मक भावनाओं का विकास हुआ।
विद्यालय प्रशासन की ओर से अनिल, रामसिंह और रवि ने भी छात्राओं को आश्वस्त किया कि वे किसी भी परिस्थिति में निःसंकोच पुलिस से सहायता ले सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल पायल लुनिवाल, केजीबीवी सचिव राजेश कुमार, वार्डन अनीता धाकड़, देव धाकड़ तथा UNFPA पखं परियोजना से निशा राठौड़ सहित विद्यालय की सभी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button