BHILWARA

*भाजपा के सातों विधानसभाओं के संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा*


भीलवाड़ा 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने जिला प्रभारी संजय जैन ताऊ की सहमति से जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए संयोजकों एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है।

[metaslider id=”6448″]



जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने भीलवाड़ा विधानसभा में विजय पोखरना को संयोजक एवं रमेश राठी को सह संयोजक नियुक्त किया है। इसी प्रकार आसीन्द विधानसभा में भगवती प्रसाद जोशी को संयोजक एवं देवीलाल साहू को सह संयोजक,  माण्डल विधानसभा में बालूलाल आचार्य (हलेड़) को संयोजक एवं सत्यनारायण लड्ढा को सह संयोजक, सहाड़ा विधानसभा के लिए रामेश्वर छीपा को संयोजक एवं शंकर जाट (सांगवा) को सह संयोजक, शाहपुरा विधानसभा में शिवराज कुमावत को संयोजक एवं बजरंग सिंह राणावत को सह संयोजक, जहाजपुर विधानसभा में भैरूलाल टाक को संयोजक एवं कैलाश तिवाड़ी को सह संयोजक एवं इसी प्रकार माण्डलगढ़ विधानसभा के लिए अनिल पारीक को संयोजक एवं संदीप सोनी को सह संयोजक नियुक्त किया है।



जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि इन नियुक्तियों से जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा और कार्यकर्ताओं के समन्वय से संगठन और अधिक प्रभावी बनेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button