*श्री बाबा रामदेव मंदिर, सरदार नगर पर रविदास जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई*

*फोकस भीलवाड़ा न्यूज़, बनेड़ा – परमेश्वर दमामी*
सरदार नगर स्थित श्री बाबा रामदेव मंदिर में रविदास जयंती के अवसर पर बैरवा समाज द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
[metaslider id=”6448″]
इस अवसर पर समाजजनों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, अगरबत्ती लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
[metaslider id=”6401″]
कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने गुरु रविदास जी के विचारों, समानता, सामाजिक समरसता एवं मानवता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस आयोजन का सफल संचालन एवं आयोजन नंगजी , रामेश्वर , ओमप्रकाश बैरवा, दुर्गा , दुर्गेश , भवर , किशन, नरेश, महावीर, गोविंद, दिलखुश एवं प्रिंस द्वारा किया गया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाया गया।





