पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात

संगठन सृजन के बाद बिजोलिया दौरे का दिया आश्वासन
बिजोलिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शनिवार को क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तूफ़ान यादव के नेतृत्व में मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने गहलोत को दीवाली की शुभकामनाएं दीं और साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
[metaslider id=”6401″]
मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष चयन और ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव जैसे विषयों पर अपने सुझाव रखे। गहलोत ने सभी से संगठन को मज़बूत करने और जनता से जुड़ाव बनाए रखने का आह्वान किया।
[metaslider id=”6448″]
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत को बिजोलिया आने का निमंत्रण भी दिया। इस पर गहलोत ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूर्ण होते ही मैं शीघ्र ही क्षेत्र का दौरा करूंगा।

मुलाकात में पूर्व जिला महासचिव युवा कांग्रेस संदीप सिंह, शाहरुख मनसुरी, फूलसिंह यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।



