BHILWARA

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज बिजोलिया में स्वागत, शाम 5:30 बजे करेंगे भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान


बिजोलिया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम बिजोलिया से भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। गहलोत का काफिला शाम 5.30 बजे बिजोलिया फ़ोरलेन मार्ग से होकर गुजरेगा, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।


मंडल अध्यक्ष अनिल राव ने बताया की गहलोत के स्वागत का कार्यक्रम केसरगंज चौराहे पर आयोजित किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के उपस्थित रहने की संभावना है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button