BHILWARA

निकाय चुनाव फरवरी में भी संभव, सरकार पूरी तरह तैयार: यूडीएच मंत्री खर्रा


सीकर। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने निकाय चुनावों पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार और स्वायत्त शासन विभाग ने अक्टूबर 2025 में ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब निर्वाचन आयोग जब चाहे, निकाय चुनाव करवा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आयोग चाहे तो फरवरी में भी चुनाव संभव हैं । सरकार और विभाग की ओर से कोई बाधा शेष नहीं है



सीकर के ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान में कौशल रथ के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम के दौरान मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य स्तर पर चुनावी तैयारियां पूरी हैं और निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार बैठा है।

यूडीएच मंत्री ने केंद्र सरकार की मंशा पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि लक्ष्य यह है कि देश का हर युवा किसी न किसी कौशल में दक्ष बने। ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जहां हर नागरिक स्वावलंबी हो और युवा अपनी क्षमताओं को निखारते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button