BHILWARA

सेवा पखवाड़ा व बूथ प्रबंधन पर भाजपा कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को दी गई दिशा-निर्देश


बिजौलिया। भारतीय जनता पार्टी बिजौलिया मंडल की ओर से मंगलवार को मंडल कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, शक्ति केंद्र संचालन और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाते हुए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री नंदलाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी एवं शास्त्री जयंती तक सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वदेशी वस्तुओं के प्रोत्साहन और सांसद खेल महोत्सव जैसे कई सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इन आयोजनों में कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक सहयोग करने की अपील की।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, सेवा पखवाड़ा संयोजक उदयलाल कोली, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा, आत्मनिर्भर भारत अभियान संयोजक विट्ठल तिवारी सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।

कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा सह-संयोजक धर्मराज खटीक, आत्मनिर्भर भारत सह-संयोजक गोविंद कुमार लड्डा, मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल जोशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवाल, आईटी संयोजक उमाशंकर वैष्णव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान हुसैन समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button