BHILWARA

सवाईपुर क्षेत्र में बदला मौसम का मिजाज


बड़ला, चावंडिया, रुपाहेली, गेंदलिया, भाकलिया में कई बेर के आकार के तो कहीं नींबू के आकार के ओले गिरे
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा वहीं दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे, दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी हुई, इसके बाद फिर से मौसम बदला हुआ सा दिखाई दिया । वही शाम होते-होते एक बार फिर से मौसम ने करवट ली और एकाएक तेज हवा के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसके चलते बारिश के साथ ही क्षेत्र के भाकलिया, गेंदलिया, बड़ला, चावंडिया, रूपाहेली गांव में कई जगह छोटे बेर के आकार के तो कहीं जगह 100 से 200 ग्राम तक के ओलें गिरें, जिस क्षेत्र के गांव में हुई ओलावृष्टि के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ, क्योंकि खेतों में गेहूं, जौ और चने की फसले पककर खेतों में पड़ी हुई है, जो इस बारिश से खराब हो गई । क्षेत्र के भाकलिया, गेंदलिया गांवों में ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ, यहां नींबू के आकार के ओले गिरे, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की 4 महीने की मेहनत पर पानी फिर दिया, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ, क्योंकि 10-15 दिन अगर बारिश नहीं आती तो, किसानों को इस फसल का मुनाफा भी मिलता और पशुओं के लिए चारा भी होता, लेकिन इस बारिश ने सब पर पानी फेर दिया ।।

Related Articles

Back to top button