BHILWARA

भीलवाड़ा में 267 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन, 132 नई पंचायतें बनीं


भीलवाड़ा। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 41 जिलों में पंचायतों का पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। भीलवाड़ा जिले में 14 पंचायत समितियों की कुल 267 ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन कर 132 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं। इसमें लगभग हर पंचायत की सीमाओं में बदलाव किया गया है।

इस बदलाव से स्थानीय राजनीति पर असर पड़ेगा और नए सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंच के पद बढ़ जाएंगे। नए चुनाव इन पंचायतों के अनुसार होंगे।

नई पंचायतों से लाभः

कम दूरी तय करनाः लोगों को पंचायत मुख्यालय जाने में अब कम दूरी तय करनी होगी। राशन लेने, सरकारी दस्तावेज बनवाने और प्रशासनिक कार्यों के लिए सुविधा बढ़ेगी।

रोजगार के अवसरः नई पंचायतों में ग्राम सचिव, पटवारी और पंचायत सहायकों के पद बढ़ेंगे, जिससे शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

पंचायत समिति अनुसार नई पंचायतेंः

आसींदः सुलवाड़ा, बामणी, रायरा, पांडरू, दूल्हेपुरा, जीवलिया, झालरा, बागमाली, राजपुरा, रूपपुरा, जोधड़ास, रामपुरिया, धोली जेतपुरा

बदनौरः जयनगर

हुरड़ाः भगवानपुरा, आपलियास, बारणी, बागा का खेड़ा, परड़ोदास, सनोदिया

बनेड़ाः सुल्तानगढ़, रामपुरिया उर्फ पायरा, झांतल, लोटियास

बिजौलियां: उंदरों का खेड़ा, रसदपुरा, केरखेड़ा, बणियों का तालाब, इंद्रपुरा

जहाजपुरः धांधोला, रूणिया बरड़ा, गुढ़ा बिजेठा, लुहारी खुर्द, धुधेश्वर महादेव, हनुमान नगर, जालमपुरा, जीरा, टिठोड़ा माफी, बेरी, ढगारिया कंजर कॉलोनी, मानपुरा, झींकरी, दधिमाता, सरसिया चारणान, काबरी, हंसेड़ा हरसलों का खेड़ा, खेरूणा, श्रृंगार चंवरी, फतेहपुर गढ़बोदिया, लाल का खेड़ा, नाथूण

करेड़ा: थापड़ा, गाजुणा, चानसेन, सुलिया, दंतेड़ी, उदयरामजी का गुढ़ा, डोड खेड़ा, अलगवास, बढ्द्ध, जालमपुरा, भैरूखेड़ा उर्फ तख्तपुरा, डेलास, गोपालपुरा, गोविंदपुरा

कोटड़ी: धनवाड़ा, ढोकलिया, सोपुरा, बलियाखेड़ा, पपलाज, गोविंदपुरा, गंधेरी, अखेपुर, इटावा, दोवनी, उदलियास माफी, रेणवास, सोपुरा

मांडलः कोलीखेड़ा, दांताकला, कोचरिया, करणीपुरा, भीलड़ी, छाजवों का खेड़ा, दांता लुहारिया, बेरां, चांदरास, कबराड़ी, गुढ़ा

मांडलगढ़ः रानीखेड़ा, जगपुरा, गणेशपुरा, सांड, नीम का खेड़ा, देबीपुरा, चैनपुरिया, भारेंडा

रायपुरः कलालखेड़ी, चारोट, गल्यावड़ी, पनोतिया, सुरास, बकाण, मासिंगपुरा

सहाड़ा: मेघरास, गुढ़ा

शाहपुराः समेलिया, आरणी, चलानिया, सांखलिया, रूपपुरा, करमड़ास, बावड़ी, पनोतिया, खेड़ा होतम, रलायता, बड़ला तस्वारिया का, देवपुरी

सुवाणाः धूमड़ास, जित्याखेड़ी, मंडपिया, फागणों का खेड़ा, कल्याणपुरा, बोरड़ा, एकलिंगपुरा, ओझाघर, कोटड़ी, मोमी, सोपुरा, आमली पुरावतान, नाथडियास, कान्याखेड़ी, खायड़ा

नई पंचायतों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों की सुविधा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button