BHILWARA

डॉ विकास टेलर बने मॉडल स्कूल आसींद विद्यालय के नए उप प्रधानाचार्य

आसींद। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा जारी
वाइस प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति सूची में डॉ विकास टेलर का स्वामी विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय आसींद में जीव विज्ञान व्याख्याता पद से उप प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होने पर सोमवार को उप प्रधानाचार्य डॉ विकास टेलर को स्थानीय विद्यालय संस्था प्रधान डॉक्टर तुलसीराम कुमावत ने कार्यभार ग्रहण करवाया और स्थानीय विद्यालय के स्टाफ के अलावा नगर से शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों, एवं गणमान्य नागरिकों ने पगड़ी उपरना और माल्यार्पण करके उनका स्वागत अभिनंदन किया।

डॉ टेलर ने इसी विद्यालय में 8 वर्षों तक जीव विज्ञान व्याख्याता के पद पर भी उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं और विद्यार्थियों के प्रिय शिक्षक रहे हैं। उनके कार्यग्रहण के इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव दर्शन सिंह खींची, वरिष्ठ अध्यापक दिनेश कुमार वर्मा,  त्रिलोक चंद एवं अनिल कुमार उपस्थित थे। उनके कार्यग्रहण पर नगर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने उनको बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button