BHILWARA

पंडेर में घोष संचलन,आयोजित हुआ



भीलवाड़ा फॉकस,गजानंद जोशी

जहाजपुर,संघ अखिल भारतीय योजना से प्रत्येक महा शिवरात्रि घोष दिवस पर सभी घोष केंद्रों पर घोष वादन संचलन तय है,संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त प्रत्येक खंड केन्द्र पर सक्रिय घोष केंद्र हो,यह लक्ष्य लेकर नए घोष केंद्र प्रारंभ हों,

[metaslider id=”6448″]

शताब्दी वर्ष के निमित्त इस वर्ष अधिकाधिक स्थानों पर घोष वादन  और वादक संख्या भी बढ़े इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए आज पण्डेर उपखण्ड केन्द्र पर घोष संचलन का आयोजन हुआ,

शाहपुरा खण्ड महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख शिव प्रकाश वैष्णव के नैतृत्व में यह घोष संचलन श्री बागवाले महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर,पाल वाले महादेव मंदिर,सदर बाजार होते हुए श्री बजरंग वाटिका परिसर पण्डेर में सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर ग्रामवासियों ने घोष संचलन पर पुष्प वर्षा कर सभी घोष वादकों का स्वागत और उत्साह वर्धन किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button