BHILWARA
अवैध बजरी खनन पर बड़लियास पुलिस की कार्यवाही, ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के सोलंकिया का खेड़ा के पास अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, बड़लियास थाना पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस थाना बडलियास के द्वारा सोलंकिया का खेड़ा गांव के पास बनास नदी में अवैध बजरी खनन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान दीवान सावल दान, कांस्टेबल संदीप कुमार व श्रवण कुमार आदि शामिल थे ।।



