BHILWARA

कलश वंदन रथ अभियान,जहाजपुर क्षेत्र में मनाई संत रविदास जी जयंती




गजानंद जोशी जहाजपुर,संत रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित,कलश वंदन रथ अभियान’आज जहाजपुर विधानसभा से गुजरा।इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा एवं पदाधिकारी रथ के साथ जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो में पहुंचे।ग्राम सामाजिक समरसता एवं समानता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘कलश वंदन अभियान के अंतर्गत बावड़ी,तस्वारिया,पंडेर,जामोली,जहाजपुर,पिपलुंद,खजूर,अमाल्दा,पारोली,कोठाज,कोटडी आदि गांवो में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक मीणा सम्मिलित होकर संत रविदास जी के समरसता एवं समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।विधायक मीणा ने बताया संत रविदास जी का जीवन हमें सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समरस, समान एवं सशक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारे और एकता की भावना को और मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।

Related Articles

Back to top button