BHILWARA

खान्या के बालाजी के श्री शिव महापुराण 29 जुलाई से प्रारम्भ

शाहपुरा राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-श्रावण मास के पवित्र पर्व में खान्या के बालाजी के परम् संत सानिध्य श्री श्री 108 श्री रामदास जी त्यागी महाराज की असीम कृपा से कथा वाचक परम् पूज्य पंडित श्री देवकिशन जी शास्त्री कथा करेंगे।यह कथा दिनांक 29 जुलाई मंगलवार से 06 अगस्त 2025 बुधवार तक चलेगी।आयोजक श्री खान्या के बालाजी महाराज,महिला मंडल व समस्त भक्तगण की तरफ से किया जाएगा।महिला मण्डल की अध्यक्ष विमला देवी शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा दिनांक 29 जुलाई मंगलवार प्रातः 08 बजे श्री नृसिह द्वार मन्दिर से प्रारम्भ होगी जो कथा स्थल खान्या के बाला जी मन्दिर प्रांगण पर पहुचेगी।कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:15 बजे से साय 5:15 बजे तक रहेगा।


3 अगस्त रविवार को प्रातः 08 बजे नृसिह द्वार मन्दिर से विशाल भव्य शिव कावड़ यात्रा का आयोजन रखा जाएगा।इसमें सभी भक्तों से निवेदन है कि सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या में श्री शिव महापुराण सुनने जरूर पधारे हमारा सौभग्य है कि परम् पूज्य पण्डित श्री देवकिशन जी शास्त्री दूसरी बार खान्या के बालाजी मन्दिर प्रांगण में श्री शिव महापुराण की कथा कर रहे है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button