BHILWARA

होली की खुशियां मातम में बदली, करंट आने से किसान की मौत

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के कानावतों का खेड़ा ( नोहरा ) गांव में करंट लगने से किसान की मौत हो गई, जिससे होली की खुशियां परिवार में मातम में बदल गई । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया ।

सवाईपुर चौकी प्रभारी प्यार चंद खटीक ने बताया कि कानावतो का खेड़ा ( नोहरा ) निवासी उदय सिंह पिता भंवर सिंह राजपूत उम्र 53 वर्ष सोमवार होली के दिन खेत पर गेंहू की सिंचाई करने गए थे, जो देर शाम घर नही लौटने पर खेत पर जाकर देखा तो उदय सिंह करंट की चपेट में आने से खेत पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला ।

जिनको परिजन कोटड़ी उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उदय सिंह को मृत घोषित किया । मौत की सुचना गांव में मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, परिवार सहित गांव में होली की खुशियां मातम में बदल गई । पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया । बड़लियास थाने में पुत्र तेज सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई, पुलिस ने जांच शुरू की ।।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button