BHILWARA

भीलवाड़ा में गौ माता से कुकृत्य पर रोष, 72 घंटे में कार्रवाई की चेतावनी



भीलवाड़ा। शहर में गौ माता के साथ कथित कुकृत्य की घटनाओं को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्री राम गौ सेवा समिति, पंचमुखी गौशाला समिति सहित अन्य गौ संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।



विहिप महानगर प्रचार-प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर का माहौल बिगाड़ने के लिए सुनियोजित तरीके से घटनाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गौ माता को पूजनीय माना जाता है और ऐसी घटनाएं हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करती हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि पहली घटना 7 मार्च की रात धानमंडी क्षेत्र में हुई, जिसकी रिपोर्ट भीमगंज थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद 27 मार्च को शाम के समय सब्जी मंडी क्षेत्र में दूसरी घटना सामने आई, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दी गई। बावजूद इसके अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होने से समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंदू समाज एवं संबंधित संगठन उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिलेश व्यास, विनीत द्विवेदी, ओमप्रकाश लड्ढा, भारत गेंगट, सुशील सुवालका, मुकेश प्रजापत, मनोज सोनी, सतु बजरंगी, गौरव जीनगर, कमल राजपुरोहित, श्री राम गौ सेवा समिति के रामलखन राव, भेरू माली, देवराज गुर्जर, काना माली, महावीर तथा पंचमुखी गौशाला सेवा समिति के बबलू गाडरी, कालू तेली, सुरेश सहित अन्य गौसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button