BHILWARA

सदाराम जी का खेड़ा में सरस डेयरी दुग्ध संग्रहण केन्द्र का शुभारंभ



बिजोलियाँ (भीलवाड़ा)। पंचायत समिति बिजोलियाँ के सदाराम जी का खेड़ा में भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) द्वारा दुग्ध संग्रहण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) के प्रबंध निदेशक त्रिभुवन पाटीदार रहे।

इस अवसर पर सरस डेयरी के  रामप्रसाद कुमावत,  सांवरमल जाट, दिनेश यादव एवं श्री प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक ग्रामीण एवं दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



बिजोलियाँ क्षेत्र से शिवलाल धाकड़, राजू धाकड़,  योगेश धाकड़, श्री रामफूल,  कन्हैयालाल गुर्जर एवं  हरनाथ गुर्जर सहित बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक त्रिभुवन पाटीदार ने कहा कि दुग्ध संग्रहण केन्द्र के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को अपने गांव के निकट ही दूध संग्रहण की सुविधा मिलेगी। इससे दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, बेहतर सेवाएं तथा सरस डेयरी की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सरस डेयरी की इस पहल का स्वागत किया तथा इसे क्षेत्र के पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button