BHILWARA

शीला सुखदेव सिंह ने पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान



शक्करगढ़


राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह के करकमलों से महेंद्र सिंह खेरूना को राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना का ग्रामीण जिला अध्यक्ष, शंकर सिंह उरना को जहाजपुर तहसील मीडिया प्रभारी तथा त्रिवेंद्र सिंह आमलदा को जहाजपुर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं करनी सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!