BHILWARA

हरियाली अमावस्या पर मंदाकिनी महाकाल मंदिर में सजी बाबा बर्फानी की दिव्य झांकी



बिजोलिया – शुभम जैन । हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदाकिनी महाकाल महादेव मंदिर में बाबा बर्फानी अमरनाथ की भव्य एवं दिव्य झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन के लिए शाम 6 बजे से अर्धरात्रि तक श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

कोटा के भक्तजनों की ओर से तैयार की गई इस झांकी में बाबा बर्फानी के अमरनाथ स्वरूप को आकर्षक तरीके से सजाया गया। दिव्य झांकी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की।

हरियाली अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा मंदाकिनी महाकाल महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की।

Related Articles

Back to top button