हरियाली राजस्थान अभियान: राजकीय आयुर्वेद औषधालय बनका खेड़ा में हुआ पौधारोपण

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हरियाली राजस्थान अभियान’ के तहत बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर ( राजकीय आयुर्वेद औषधालय ) बनका खेड़ा परिसर में उत्साहपूर्वक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयुर्वेद औषधालय परिसर को हरा-भरा बनाने और औषधीय पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से यह पौधारोपण किया गया । वर्तमान में औषधालय की हर्बल वाटिका में लगभग 35 विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लहलहा रहे हैं । इनमें प्रमुख रूप से शतावरी, अर्जुन, पारस पीपल, तुलसी, कालमेघ, बहेड़ा, सहजन, अमलतास और हड़जोड़ जैसे बहुउपयोगी औषधीय पौधे शामिल हैं । औषधालय प्रशासन के अनुसार, इन पौधों का उपयोग न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए किया जा रहा है, बल्कि स्थानीय नागरिकों एवं मरीजों को पारंपरिक औषधीय पौधों के महत्व और उनके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए भी यह हर्बल वाटिका विशेष रूप से विकसित की गई है । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया ।।