रेडियो पर कविता का रंग: Asha Meena की नई प्रस्तुति 21 फरवरी को

जयपुर, 20 फरवरी 2026: साहित्य प्रेमियों के लिए आने वाला शनिवार विशेष होने वाला है। युवा कवयित्री आशा मीणा (Asha Meena) अपनी ताज़ा कविताओं का पहला रेडियो रीसाइटल 21 फरवरी 2026, शनिवार सुबह 7 बजे AIR FM 101.2 पर प्रस्तुत करेंगी।
[metaslider id=”6448″]
आशा मीणा की कविताएँ सामाजिक विषयों, जीवन के भावनात्मक अनुभवों और मानवीय संवेदनाओं को रेखांकित करती हैं। यह उनका पहला ऑन-एयर कविता पाठ होगा, जिसमें वे सीधा अपने शब्दों को रेडियो श्रोताओं के साथ साझा करेंगी।


7747677605713044505.jpg)
रेडियो स्टेशन के नियमित कार्यक्रम के हिस्से के रूप में यह काव्य प्रस्तुति स्थानीय श्रोताओं के बीच साहित्य और सांस्कृतिक संवाद को और भी समृद्ध करेगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आशा मीणा ने कहा, “मेरी कविताएँ मेरे अनुभवों का निचोड़ा हैं; श्रोताओं के साथ साझा करने का यह मौका मेरे लिए बेहद खास है।”
साहित्य प्रिय जनता से अपील है कि वे शनिवार सुबह 7 बजे AIR FM 101.2 पर जुड़कर आशा मीणा की कविताओं का आनंद लें और युवा प्रतिभा को समर्थन दें।




