BHILWARA

‘गिव अप अभियान’ में 3.26 लाख अपात्र एनएफएसए से हटे ; 28 फरवरी तक अपात्रो को हटने का अंतिम मौका, वरना 30.57 रुपए प्रति किलो से होगी वसूली


भीलवाड़ा । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित ‘गिव अप अभियान’ में भीलवाड़ा जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले ने अब तक 2,50,790 लोगों से स्वेच्छा से ‘गिव अप’ करवाते हुए ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है।

[metaslider id=”6448″]

इसके अतिरिक्त ई-केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से 75,453 लोगों को भी एनएफएसए योजना से हटाया गया है। इस प्रकार कुल 3,26,243 अपात्र व्यक्तियों को एनएफएसए योजना से बाहर किया गया है।



अपात्र लाभार्थियों के हटने से 2,71,546 पात्र किन्तु वंचित लोगों को एनएफएसए योजना से जोड़ा गया है। इससे जहां एक ओर सरकार को खाद्यान्न, गैस, बीमा एवं चिकित्सा सब्सिडी में उल्लेखनीय बचत होगी, वहीं दूसरी ओर नए लाभार्थियों को इन चार योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।



‘गिव अप’ योजना के अंतर्गत चार पहिया वाहन मालिक, सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता तथा एक लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले व्यक्तियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए एनएफएसए लाभ का त्याग किया है। अभियान से समाज में जागरूकता बढ़ी है और बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से स्वेच्छा से ‘गिव अप’ कर रहे हैं। इस सफलता में समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों तथा सोशल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



विभाग के अनुसार यह अभियान आगामी 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। निर्धारित तिथि तक स्वेच्छा से ‘गिव अप’ नहीं करने वाले अपात्र लाभार्थियों से 1 मार्च से 30 रुपये 57 पैसे प्रति किलोग्राम गेहूं की दर से खाद्यान्न की वसूली की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!