BHILWARA

तेज आंधी के साथ के बारिश, बिजली आपूर्ति ठप, टेंट धराशाई


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, खजीना, कांदा आदि कई गांवों में शनिवार शाम को एकाएक मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चला । तेज आंधी के साथ ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई । तेज आंधी के साथ क्षेत्र में कई जगह होर्डिंग व बोर्ड के साथ पेड़ पौधे धराशाई हो गए । आसमान में तेज गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली चमक रही है, बारिश के होने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली । तेज आंधी के चलते कई जगह कार्यक्रमों में लगे टेंट धराशाई हो गए ।।

Related Articles

Back to top button