BHILWARA

*होलीरड़ा यज्ञ में इक्यावन हजार आहुतियां दी ,नव मूर्तियों का किया फल दीवास ,संतों की रही उपस्थिति।*


जसवंत पारीक आकोला
समीपवर्ती होलीरड़ा गांव में चल रहे यज्ञ में रविवार को इक्यावन हजार आहुतियां जोड़ों द्वारा दी गई । पंडित गोपाल भट्ट ने बताया कि प्रात: 7.15 बजे स्थापित देवता पुजन
आवाहित देवता हवन 11.15 और पुरुसुक्त हवन किया गया इसके बाद दोपहर 2.15 बजे रुद्र थाग हवन, 3.15 बजे नूतन मुर्तियों का फलादिवास किया गया। वहीं शाम 5.15 बजे महाआरती की गई। यज्ञ में रविवार को हमीरगढ़ से संत जागेश्वर दास जी महाराज ने यज्ञशाला में उपस्थित रह कर श्रद्धालुओं को सनातन धर्म में यज्ञ का महत्व बताया। इस दौरान यज्ञ के प्रधान यजमान दीपक हरिशंकर जाट, हीरा लाल जाट, मथुरा लाल जाट सहित अन्य सदस्यों ने स्वागत सत्कार किया।

Related Articles

Back to top button