गंगापुर (दिनेश लक्षकार)
पोटला के सांवलिया मंदिर पर प्राचीन
नागेश्वर महादेव मंदिर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर सोमवार को सहस्त्रधारा महाभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा l मंडल के रामनारायण वैष्णव ने बताया कि अधिक मास के समापन पर प्राचीन नागेश्वर मंदिर हरिद्वार से 25000 लीटर गंगाजल की व्यवस्था की गई जिससे सहस्त्र धारामहा अभिषेक किया जाएगा। करीब 200 पंडितों के द्वारा वैदिक
मंत्रोच्चार द्वारा रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय जाप
किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया ।
