BHILWARA

मांडलगढ़ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित



मांडलगढ़। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मांडलगढ़ नगर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को सादगी, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की अनुपम मिसाल बताते हुए वक्ताओं ने उनकी यादों को ताजा किया।


इस अवसर पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, जमनालाल सेन, पार्षद अनीता सुराणा, लादू लाल खटीक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल अटल जी को याद करना बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित करना बताया गया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button