BHILWARA

*सफायर शिक्षण संस्थान ने धूमधाम से मनाया रजत जयंती वार्षिक समारोह*


भीलवाड़ा

स्थानीय सफायर शिक्षण संस्थान ने अपने गौरवमयी 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बुधवार, 24 दिसम्बर 2025 की संध्या को एक भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस ‘रजत जयंती उत्सव’ में शिक्षा, कला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। 25 साल में स्कूल से दस हजार से अधिक विद्यार्थी पास आउट हुए हे कई विद्यार्थी विदेश में व भारत देश के कोने कोने पर उच्च स्तरीय पद पर कार्यरत हे



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मान रामेश्वर प्रसाद जीनगर जी रहे। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के निर्देशक श्री मान ललित सिंह राणावत ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।



इस विशेष अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें राजस्थानी लोक नृत्य, देशभक्ति नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित लघु नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर प्रसाद जीनगर जी ने अपने संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सफायर शिक्षण संस्थान ने पिछले ढाई दशकों में न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कार और चरित्र निर्माण में भी उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!