BHILWARA

चलती बाइक पर हाथ पर आया सांप का बच्चों, बड़ा हादसा टला


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बड़लियास कस्बे से गुजर रही एक बाइक पर उस समय हड़कंप मचा गया, जब बाइक चलाते समय चालक के हाथ पर सांप का बच्चों आ गया । जिससे चालक घबरा गया लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए  बाइक को दुकान पर लेकर आया और सांप के बच्चे को बाहर निकाला ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली क्षेत्र के नरसिंह सागर निवासी एक युवक बाइक से भीलवाड़ा जा रहा था, इसी दौरान बड़लियास सवाईपुर रोड़ पर विद्युत ग्रिड के पास अचानक चलती बाइक के आगे की लाईट के माथे में से एक सांप का बच्चा निकाल कर अचानक हाथ पर आ गया, जिसे देखकर बाइक चालक घबरा गया और कुछ पल के लिए दोनों हाथ छोड़ दिए, लेकिन बाद में समय पर बाइक पर वापस नहीं नियंत्रण पा लिया और पास ही बाइक रिपेयरिंग की दुकान पर ले गया, जहां लाईट को खोलकर सांप के बच्चे को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई ।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!