सवाईपुर क्षेत्र में मेघा मेहरबान, किसानों के खिले चेहरे

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर को मेघा आखिर मेहरबान हो ही गये, तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे । सवाईपुर कस्बे सहित बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ढ़ेलाणा, ड़साणिया का खेड़ा आदि कई गांवों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और दोपहर ढ़ाई बजे बारिश का दौर शुरू हुआ, क्षेत्र में आधा घंटे तक तेज बारिश का दौर चला । तेज बारिश से गांव की गलियों व सड़कों पर पानी सरपट दौड़ने लगा, जिसमें बच्चों ने बारिश का खुब मजा लिया, पानी में एक-दुसरे से अठखेलियां करने लगे । क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई । क्षेत्र में सोमवार रात्रि को भी रिमझिम बारिश हुई । इस बारिश से क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिले गए, क्योंकि क्षेत्र में 20 दिनों बाद तेज बारिश देखने को मिली ।।