BHILWARA

रिमझिम बारिश में देशभक्ति का जज्बा, बिजोलिया में एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन


बिजोलिया। आज गुरुवार को उपखंड मुख्यालय देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया, जब रिमझिम फुहारों के बीच एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल बना दिया। यात्रा का शुभारंभ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में उपखंड कार्यालय से हुआ। गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा बूंदी रोड, बालाजी चौक, रोडवेज बस स्टैंड, तेजाजी का चौक, सब्जी मंडी मार्ग होते हुए नगर पालिका चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

यात्रा के दौरान कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सभी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आए। सरकारी व निजी संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामे, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।



इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।



कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, उपखंड अधिकारी अजीत सिंह, नगर पालिका पूर्व चेयरमैन पूजा चंद्रवाल, पंचायत समिति सदस्य हितेन्द्र राजौरा, शांतिलाल जोशी, ओम मेड़तिया, सुनील जोशी, मनोज सनाढ़य, बिट्टल तिवाड़ी, , शेखर चन्द्रवाल, नारायण लाल माली सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!