BHILWARA

राजनीतिक खींचतान के चलते विकास को तरस रहा,पडेर




जहाजपुर,तहसील की ग्राम पंचायत पडेर राजनीति खींचतान के चलते विकास को तरस रहा है,ग्राम पंचायत में गंदगी का आलम है कचरे के ढैर गली,मोहल्लै,चौक,चौराहो पर नजर आ रहे हैं,वही आम रास्ते की कई रोड लाइटै बंद होने से अंधेरा छाया रहता है,इसके अलावा ग्रामीणों के अटके कार्य आज भी इंतजार कर रहे हैं,ग्राम पंचायत मे  काफी समय से ग्रामीणों को महानरेगा,जीराम जी जेसी कई  महत्वपूर्ण रोजगार संबंधित योजनाओ का लाभ भी नहीं मिल रहा है,इन सभी सवालों पर प्रशासक ममता मुकेश जाट ने कहा राजनैतिक मतभेदो के चलते ग्राम पंचायत की वित्तीय लेनदेन आईडी वर्तमान नेताओं द्वारा बंद करवाई गई है,इसलिए विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं राजनीतिक दबाव के चलते सचिव भी ग्राम पंचायत में रुचि नहीं रख रहे हैं,नाहीं समय पर कार्यालय में बैठ पाते हैं,इस पूरे घटनाक्रम एवं छोटी राजनीति के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,यहां सफाई व्यवस्था से लेकर विकास कार्य लोगों के कागजी कार्य पंचायत संबंधित सभी कार्य अटके हुए हैं,वही ग्रामीणों का कहना है जनप्रतिनिधि को हम क्षेत्र के विकास एवं सुविधा के लिए चुनते हैं,लोगों के हक अधिकार एवं पंचायत के विकास को बाधित ना किया जाए।

Related Articles

Back to top button