BHILWARA

खेड़ा पालोला में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित क्षेत्र में सामुदायिक समस्याओं के समाधान में सी एस आर सदैव तत्पर!’अभय गौतम’  !


 
*विद्यालय विकास में योगदान पर हिंदुस्तान जिंक  सी एस आर प्रमुख अभय गौतम एवं टीम का अभिनंदन!*
    शाहपुरा, मूलचन्द पेसवानी
    राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेड़ा पालोला में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड रामपुरा आगूचा सी एस आर विभाग द्वारा  विद्यालय भवन  विकास कार्य एवं भौतिक  सुविधा उपलब्ध कराने पर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा सी एस आर प्रमुख अभय गौतम और सी एस आर टीम के सूरज सर,कोऑर्डिनेटर सुरेश शर्मा,कोऑर्डिनेटर नवीन टेलर का भाव भरा अभिनंदन किया गया!

इस अवसर पर वार्ड पंच पूसाराम चौधरी, नंद राम नायक , सेवानिवृत्त कृषि पर्यवेक्षक राम गोपाल चौधरी, चरण सिंह, सत्यनारायण बैरवा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विमला नायक , ए एन एम उर्मिला गढ़वाल आशा सहयोगिनी कृष्णा टेलर सहायिका सुशिला शर्मा सहित ग्राम वासी मौजुद थे!प्रधानाध्यापक अखत्यार अली ने विद्यालय के काया कल्प में योगदान पर स्मृति चिन्ह एवं साफा बंधन कर आभार प्रकट किया!कार्यक्रम का संचालन निकिता उपाध्याय ने किया!

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button