BHILWARA

*बरूंदनी स्कूल में विद्यार्थियों को ठंडे पानी की सौगात, वाटरकूलर का लोकार्पण*



बड़लियास ( रोशन वैष्णव)
बरूंदनी महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरूंदनी में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु वाटरकूलर भेंट किया गया। यह सराहनीय पहल स्वर्गीय  कजोड़  एवं केसर बाई  की स्मृति में उनके सुपुत्र  जमना लाल  सुथार द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान  कजोड़  की सुपौत्रियां एवं जमना लाल  सुथार की सुपुत्रियां रानू-शानू ने विधिवत रिबन काटकर वाटरकूलर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।


इस मौके पर ग्राम प्रशासक गजेन्द्र  साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम  अहीर, सेवानिवृत्त अध्यापक कन्हैया लाल मीणा, श्याम  जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्थाप्रधान चंद्रप्रकाश वैष्णव, प्रियंका पाराशर सहित विद्यालय स्टाफ—विकास मीणा, महेंद्र कुमार रेबारी, पंकज टेलर, अक्षय शर्मा, मिताली चतुर्वेदी एवं कुलदीप सिंह की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button