विधायक गोपाल खंडेलवाल ने मोटरों का खेड़ा में किया कक्षा-कक्ष का लोकार्पण, सुनी जनसमस्याएं

BHILWARA
Spread the love



मांडलगढ़। क्षेत्र के शैक्षिक विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ आज ग्राम पंचायत मोटरों का खेड़ा में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का लोकार्पण मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्मित कक्ष विद्यार्थियों को सुपुर्द करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और यह नवीन कक्षा-कक्ष उनके सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्राम के कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि जन-जन की समस्याओं का समाधान और पूरे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा मुख्य ध्येय है।
समारोह में भाजपा विधानसभा संयोजक अनिल पारीक , भाजपा मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर , प्रधनाध्यापक मंजू जीनगर , प्रशासक प्रतिनिधि  मूलचंद रायका , निवर्तमान चेयरमैन मांडलगढ़  संजय डांगी , भाजपा नेता  मनोज सनाढ्य , भाजपा बूथ अध्यक्ष  शंकर गुर्जर , एसडीएमसी सदस्य  विनोद शर्मा , लादू लाल गुर्जर एवं श्री राकेश गुर्जर सहित विद्यालय परिवार, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।