बोर्डियास में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, गहने व नगदी पार

BHILWARA
Spread the love

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बोर्डियास गांव में रविवार रात को चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया, जा चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे गहने सहित नगदी लेकर फरार हो गए, सूचना पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ।

चौकी एएसआई प्यार चंद खटीक ने बताया कि बोर्डियास गांव में किशन पिता भगवान सिंह रावणा राजपूत के घर को रविवार रात्रि को चोरों ने अपना निशाना बनाया, जहां चोर कमरे की खिड़की तोड़कर घर में घुसे और वहां रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा एक तोला सोना व 1 किलो चांदी के आभूषण सहित 15 हजार की नगदी चुरा कर फरार हो गए, चोरी की सूचना मिलने पर सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ।।