BHILWARA

बिजौलिया में 136 मिमी बारिश, मंदिर जलमग्न – जनजीवन प्रभावित , कुकडेश्वर महादेव तालाब की पाल पर खतरा

बिजौलिया। तेज बारिश के चलते पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में रेवा नदी उफान पर है, गगन विहारी मंदिर जलमग्न हो गया है। बिजासन माता मंदिर भी पानी में घिर गया है। पिछले 10 घंटों में 136 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह इस सीजन की दूसरी सबसे बड़ी बारिश है।

छोटी बिजोलिया में कुकडेश्वर महादेव तालाब की पाल पर 15 फीट लंबा गड्ढा पड़ गया है, जिससे तालाब टूटने का खतरा बन गया है। पक्की दीवार व कच्ची पाल के बीच दरार आ जाने से लगातार रिसाव हो रहा है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। करीब 15 दिन पहले मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष कमलेश बावतीया ने पंचायत प्रशासन को पाल की स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तेज बारिश के चलते तालाब की रपट 2 फीट से ऊपर चल रही है।

यह पानी थड़ोदा एनीकट व पलकी नदी होते हुए मंडोल बांध तक पहुंचता है। कमलेश सेन ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत की मांग की है। गांव व थड़ोदा को खतरा बना हुआ है, तेज बारिश में इनका संपर्क कट जाता है। इस मौके पर सुरेश तरोलिया, गोपाल मेघवंशी, शंभु सागीतला, करण राव व अप्पू धाकड़ मौजूद थे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!