BHILWARA

विधायक साँखला की मांग पर ऊर्जा मंत्री नागर ने शंभुगढ़ में जल्द ही नवीन सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की बात कही।


आसींद भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल सिंह तंवर ने बताया कि विधायक जब्बर सिंह साँखला ने विधानसभा में ऊर्जा विभाग से संबंधित प्रश्न करते हुवे कहा कि आसीन्द सहायक अभियंता कार्यालय पर वर्तमान में 52425 हजार से अधिक कंज्यूम्बर है तथा अधिकारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को देखते हुए मापदंडों में शिथिलता बरते हुवे शंभूगढ़ व ब्राह्मणों की सरेरी में नवीन सहायक अभियंता कार्यालय खोलने की मांग रखी।

[metaslider id=”6448″]


जिस पर ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर ने विधायक सांखला को आश्वस्त करते हुए कहा शंभुगढ़ में नवीन सहायक अभियंता कार्यालय खोलने का विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उक्त प्रस्ताव को वित्त विभाग की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा ओर वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही शंभुगढ़ में नवीन कार्यालय खोलने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कई। वही ब्राह्मणों की सरेरी में वर्तमान मापदंडों के अनुसार वहां उपभोक्ताओं की संख्या पर्याप्त नहीं है।

मापदंडों  का पूर्ण नहीं होने से वर्तमान में खोला जाना प्रस्तावित नहीं है फिर भी पुनः इस पर विचार करवाया जाएगा । विधायक साँखला ने बताया कि शंभुगढ़ में जल्द ही नया सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा जिससे हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!