BHILWARA

कलेक्टर ने किया ग्राम पंचायत मकड़िया व महुआ चारागाह भूमि का निरीक्षण


मांडलगढ़ । क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकड़िया और महुआ स्थित चारागाह भूमि का जिला कलेक्टर जसमीत सिंह सिंधू ने निरीक्षण किया।

उन्होंने चारागाह विस्तार की वर्तमान स्थिति, चल रहे विकास कार्यों और जल संरक्षण से जुड़े उपायों की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चारागाह विकास एवं जल संरक्षण कार्यों की प्रगति जाँची और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी, त्रिलोक चंद्र छाबड़ा, संबंधित विभागों के अधिकारी, चारागाह समिति के सदस्य, इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संगठन के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button