BHILWARA

जीरो डोज कार्यक्रम के तहत आमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न


बिजौलिया। समाज में टीकाकरण के प्रति जागरूकता को नई दिशा देने और हर बच्चे तक सुरक्षा का टीका पहुँचाने के लक्ष्य के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को जीरो डोज कार्यक्रम के तहत समाज के प्रभावशाली सहयोगियों इन्फ्लुएंसर्स की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ और शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

[metaslider id=”6401″]



कार्यशाला में ब्लॉक के सामाजिक, धार्मिक एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों को टीकाकरण के प्रति झिझक और भ्रांतियाँ दूर करने, तथा कार्यक्रम की स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल यादव ने बताया  कि समाज के प्रभावशाली व्यक्ति ही टीकाकरण से हिचकिचाने वाले परिवारों तक भरोसेमंद कड़ी बन सकते हैं।

[metaslider id=”6448″]



यूनिसेफ जीरो डोज परियोजना के राज्य समन्वयक कुमारिल मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम देशभर में 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि जीरो डोज पहल का उद्देश्य उन बच्चों तक पहुँचना है, जिन्हें अब तक एक भी टीका नहीं लग पाया है।


इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंसार खान, जिला समन्वयक सुरेन्द्र सोनी, गोविंद सिंह, संगीता धाकड़, विक्रम गुर्जर, देवीलाल सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!