BHILWARA

कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में पुलिस चौकी का शुभारंभ, अपराधियों पर रहेगी कड़ी नजर



मेवाड़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आस्था धाम भगवान कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर में अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मंदिर परिसर के पास स्थायी पुलिस चौकी का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।
मंदिर में हर अमावस्या पर विशाल मेला भरता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा वर्षभर धार्मिक आयोजन और उत्सव चलते रहते हैं। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट व क्षेत्रवासियों ने लंबे समय से पुलिस चौकी खोलने की मांग की थी। इस पर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने स्वीकृति प्रदान की।बुधवार को आयोजित समारोह में एडिशनल एसपी राजेश आर्य और वृताधिकारी सुरेश डाबरिया ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। थानाधिकारी महावीर मीणा ने कहा कि चौकी खुलने से मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव होगी।अपराधियों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रहेगी व मेले और आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था  चाक-चौबंद होगी तथा श्रद्धालुओं को  सुरक्षित वातावरण मिलने के साथ ही
भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था  बेहतर होगी।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया,ओम पालीवाल, धर्मचंद जीनगर, प्रह्लाद सेन, रामलाल गुर्जर, प्रकाश जोशी, घनश्याम पोरवाल, जीनू डागा, अनिल तिवाड़ी, चंपालाल तेली, श्यामसुंदर चेचानी ,जमना लाल डिडवानिया ,गोपाल सुवालका, सूर्या साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!