BHILWARA

श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट के बिजोलिया तहसील अध्यक्ष बने रामफूल धाकड़


बिजोलिया। नरेश धाकड़

श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। ट्रस्ट के महन्त श्री मोहन शरण शास्त्री ने बिजोलिया तहसील अध्यक्ष पद पर रामफूल धाकड़ को नियुक्त किया है।

[metaslider id=”6448″]



नियुक्ति के अवसर पर महन्त मोहन शरण शास्त्री ने आशा व्यक्त की कि रामफूल धाकड़ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए ट्रस्ट की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।



ट्रस्ट द्वारा आगामी दिनों में अखिल भारतीय सकल हिन्दू समाज का विराट सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी भी नव-नियुक्त तहसील अध्यक्ष रामफूल धाकड़ को सौंपी गई है।



कार्यक्रम के दौरान आशीष जोशी, गोपी दादा, रणजीत सिंह, आर.के. अरोड़ा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!