BHILWARA

_*बड़लियास–बेड़च नदी पुल पर सीसी सड़क निर्माण में लापरवाही के आरोप, नाममात्र सरिया डालने से गुणवत्ता पर सवाल*_



आकोला(  रमेश चद्र डाड )क्षेत्र के बड़लियास स्थित बेड़च नदी पुल पर इन दिनों सीसी सड़क निर्माण कार्य जारी है। पुल के एक हिस्से पर सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे हिस्से पर काम चल रहा है।

[metaslider id=”6448″]

इसी बीच निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मजबूती के लिए आवश्यक सरिया पर्याप्त मात्रा में नहीं डाला जा रहा और ग्रामीणों के कहने पर केवल औपचारिकता के तौर पर नाममात्र सरिया लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुसार नहीं हुआ तो भविष्य में सड़क कमजोर होकर क्षतिग्रस्त हो सकती है

और हादसों का खतरा भी बढ़ेगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मौके पर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि पुल की सीसी सड़क लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बनी रहे।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button