BHILWARA

वीडियो न्यूज़ : बिजोलिया के कास्या मार्ग पर युवक की संदिग्ध मौत, पैंथर हमले की आशंका


बिजोलिया .  कास्या से बहादुर जी का खेड़ा जाने वाले मार्ग पर बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में जंगली जानवर, संभवतः पैंथर, के हमले की आशंका जताई जा रही है।

एएस आई नरेश कुमार सुखवाल, ने बताया की  धर्मराज के स्टॉक के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी स्वागत पाण्ड्या मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।



मृतक की पहचान ईश्वर पिता भीमा ओड (35), निवासी बहादुर जी का खेड़ा के रूप में हुई है। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

सुखवाल ने बताया की मृतक के गले पर जानवर द्वारा खाए जाने जैसे निशान पाए गए हैं। घटनास्थल पर जंगली जानवर के पदचिह्न भी मिले, जिन्हें सुरक्षित कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।



पदचिह्नों की पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मुआयना करवाया गया। साथ ही बारीकी से जांच के लिए एफएसएल और फोरेंसिक टीम को भी तलब किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और विस्तृत जांच जारी है।



घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में आशंका है कि इलाके में पिछले कई दिनों से घूम रहा पैंथर ही इस घटना के पीछे हो सकता है। हालांकि पुलिस और वन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!