BHILWARA

भगवान परशुराम जन्मोत्सव गुलाबपुरा में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया


गुलाबपुरा | गोपाल तिवारी
गुलाबपुरा क्षेत्र में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। अंडर ब्रिज के समीप स्थित परशुराम सर्किल पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष सर्व ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं ने एकत्रित होकर श्रद्धापूर्वक पुष्प एवं माल्यार्पण किया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।


इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय नारों और जयघोषों से गूंज उठा। समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के आदर्शों, शौर्य और धर्म रक्षा के संदेश को स्मरण करते हुए एकता और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्यजन, युवा एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जन्मोत्सव के दौरान उपस्थित सभी समाज बंधुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सर ब्राह्मण समाज जन उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button