BHILWARA

अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव के पास बनास नदी से अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सवाईपुर चौकी पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया । बड़लियास थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के अमरतिया गांव के पास से गुजर रही बनास नदी के पास कच्चे रास्ते पर अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त कर थाने लाकर खड़ा कर मामला दर्ज किया । इस कार्रवाई मे दीवान सोराज, कांस्टेबल कमल कुमार और कैट चालक शामिल रहे ।।

Related Articles

Back to top button