हरियालो राजस्थान के तहत आमा चारागाह में एडीएम ने किया पौधारोपण

BHILWARA
Spread the love


सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के आमा गांव के चारागाह में हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत एडीएम व सीईओं ने पौधारोपण किया, चारागाह क्षेत्र में 2000 पौधे लगाए जाएंगे  । गुरुवार को आमा ग्राम पंचायत मुख्यालय में चारागाह भूमि पर हरियाला राजस्थान के कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा रोड़ पर चारागाह विकास को लेकर पौधारोपण किया गया, जिसमें चारगाह भूमि पर 2000 पौधे लगाकर चारागाह को हरा भरा बनाया जाएगा, इसके तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिथिमा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रवीर सिंह भाटी, विकास अधिकारी संजय कुमार शर्मा, प्रशासक गोपाल सुवालका, बड़लियास नायब तहसीलदार श्याम सुंदर पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी रामप्रताप जाट, एलडीसी मुकेश कुमार पारीक व सावर मल तेली, नगेंद्र पटवारी, रामप्रसाद, पप्पू, शंकर जाट और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे । चारागाह क्षेत्र में पहले भी 2000 पौधे लगाए थे जो अब पैड़ बनने की ओर अग्रसर हो रहे हैं ।।