BHILWARA

मांडलगढ़ के मीणा को मिली नई जिम्मेदारी, कांग्रेस के ST विभाग में प्रदेश सचिव मनोनीत


मांडलगढ़। क्षेत्र के युवा नेता एडवोकेट प्रदीप कुमार मीणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ST विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह दायित्व उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और लगातार जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों को देखते हुए सौंपा गया है।


यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, तथा ST विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय ST विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा की गई।



मीणा को नई जिम्मेदारी मिलने पर मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रदीप मीणा की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और वे ST वर्ग सहित युवा वर्ग को जोड़ने में रीड की हड्डी साबित होंगे।नई जिम्मेदारी के लिए क्षेत्रवासियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मीणा को बधाई दी है।

KAPIL SHYAM VIJAY

जहां सोच जवान हो , खबरे बेजुबान नहीं होतीं

Related Articles

Back to top button